प्रदेश के  कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8, 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना

Apr 7, 2025 - 16:16
 0  29
प्रदेश के  कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-04-2025

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8, 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

इन जिलों में 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि  निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।  

अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन जिले के कुछ स्थानों पर 7  और 8 अप्रैल को गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन भुंतर व धर्मशाला और सुंदरनगर में गर्म हवाएं चलीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow