बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन कार्ड को मीटर से लिंक करने की मिलेगी सुविधा

हिमाचल में बिजली पर सबसिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन कार्ड को मीटर से लिंक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बोर्ड कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे

Apr 6, 2026 - 15:37
Apr 6, 2026 - 15:39
 0  27
बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन कार्ड को मीटर से लिंक करने की मिलेगी सुविधा

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    06-04-2026

हिमाचल में बिजली पर सबसिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन कार्ड को मीटर से लिंक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बोर्ड कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल को लाइव करेगा। इसी माह 15 तारीख से यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने दो बिजली मीटरों 250 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को नि:शुल्क देने का फैसला लिया है। यानी की अब प्रदेश में एक मीटर पर 125 यूनिट तक ही फ्री बिजली मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत जिन उपभोक्ताओं के एक से अधिक बिजली मीटर है, उन्हें दो पर ही सबसिडी मिलेगी। 

इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक राशन कार्ड के साथ बिजली मीटर लिंक नहीं किए है, उनके लिए भी राहत प्रदान करते हुए इसके लिए मौका प्रदान करने का फैसला लिया है। फैसले के तहत उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड पर दो बिजली मीटर लिंक करवाने होंगे। बोर्ड प्रबंधन बिजली मीटर को राशन कार्ड के साथ लिंक करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लाइव करेगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow