प्रदेश में आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी,चंबा में भूस्खलन से दंपती की माैत

हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Jul 21, 2025 - 10:15
 0  96
प्रदेश में आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी,चंबा में भूस्खलन से दंपती की माैत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला     21-07-2025

हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंबा की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। 

अंदर माैजूद पति-पत्नी की इसकी चपेट में आने से माैत हो गई। मृतक की पहचान पल्लवी पत्नी सन्नी और सन्नी के रूप में हुई है। महिला पति के साथ मायके आई थी और इसी दाैरान यह घटना हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी सूचित किया। विधानसभा क्षेत्र चुराह में आज स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। वहीं  मंडी के थुनाग में  हालात फिर बिगड़ गए हैं। नदी उफान पर होने से लोगों के घरों को खतरा बना हुआ है। बारिश के चलते उपमंडल में आज सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

इसी तरह शिमला जिले के  कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चाैपाल, जलोग सुन्नी, ठियोग में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow