प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अभिनिवृति अभियान चलाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

हिमाचल में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे से कई परिवार अपने चिरागों को असमय बुझता हुआ देख रहे हैं।बढ़ते नशे के खिलाफ अब एबीवीपी पूरे प्रदेश में अभिनिवृति अभियान छेड़ेगी

Feb 22, 2025 - 20:56
 0  37
प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अभिनिवृति अभियान चलाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-02-2025

हिमाचल में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे से कई परिवार अपने चिरागों को असमय बुझता हुआ देख रहे हैं।बढ़ते नशे के खिलाफ अब एबीवीपी पूरे प्रदेश में अभिनिवृति अभियान छेड़ेगी जिसमें विभिन्न माध्यमों से जागरूकता पैदा की जाएगी ताकि युवाओं को नशे के गर्त में गिरने से बचाया जा सके।

एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में नशा लगातार बढ़ रहा है युवा लगातार इसकी चपेट में आ रहा हैं।  हिमाचल को उड़ता हिमाचल बनने से रोकना सभी की जिम्मेदारी हैं। ऐसे में विद्यार्थी परिषद 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में अभिनिवृति अभियान चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नशे पर नकेल कसने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए ताकि समय रहते इसे रोका जा सके। नशे के आंकड़ों में साल दर साल बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने सरकार से नशा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow