प्रदेश सरकार करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कर रही कार्य :अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। इस क्रम में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई

Jan 4, 2026 - 16:17
 0  15
प्रदेश सरकार करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कर रही कार्य :अग्निहोत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-01-2026

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। इस क्रम में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं। इसमें श्रेणी तीन के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 100 पदों और मल्टी-टास्क वर्कर के 319 पदों को भरा गया है और इस संबंध में सचिव जल शक्ति द्वारा इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र जारी किए गए हैं।

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपना रही है। इससे परिवारों को दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा करने वालों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री सुक्खू के व्यापक प्रयासों और उनके दूरदर्शिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 

सरकार के इस कदम से पिछली भाजपा सरकार द्वारा करुणामूलक संबंधी मामलों के बैकलॉग को खत्म किया जा सकेगा। पिछली भाजपा सरकार ने करुणामूलक नियुक्तियों के मामलों को लंबित रखा जबकि वर्तमान सरकार ने इनके वर्षों के इंतजार को समाप्त करते हुए इन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow