भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त शिमला से की भेंट

राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की

Jul 30, 2025 - 16:15
 0  35
भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त शिमला से की भेंट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-07-2025

राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा प्रशासनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली, ऑडिट, डिजिटलीकरण एवं आचरण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से जिला के प्रशासनिक ढांचे, बजट प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी प्रणाली से संबंधित विषयों पर चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षु बैच के अधिकारियों ने बांटनी कैसल में चल रहे 'पहाड़ी आंगन' की खूब सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए की जा रही विभिन्न पहल और महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की भी सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षुओं की मांग अनुसार राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में भी स्वयं सहायता समूह के उत्पाद उपलब्ध करवाए जायेंगे।

प्रशिक्षु बैच के सभी अधिकारियों ने जिला उपायुक्त का समय देने तथा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त शिमला ने सभी 19 अधिकारियों को पारंपरिक शॉल एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, एडीएलआर डॉ राखी सिंह, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow