एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बड़ा झटका,कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है

Apr 5, 2026 - 18:18
Apr 5, 2026 - 18:26
 0  15
एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बड़ा झटका,कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

6 घंटे जाम, 150+ ट्रक फंसे, पंजाब की जवाबी चेतावनी—सुक्खू सरकार ने प्रदेश को संकट में डाला

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-04-2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि दूनि बॉर्डर पर करीब 6 घंटे तक लगा जाम, जिसमें 150 से अधिक ट्रक और सैकड़ों वाहन फंसे रहे, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार के फैसले जमीन पर पूरी तरह फेल हो चुके हैं।

हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन और परिवहन पर आधारित है, जहां हर साल करीब 2-3 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आते हैं। ऐसे में एंट्री टैक्स जैसे फैसले पर्यटन उद्योग को सीधे प्रभावित करेंगे और प्रदेश की आय पर नकारात्मक असर डालेंगे। पहले ही हिमाचल प्रदेश पर 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है और सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं को छिपाने के लिए जनता पर नए-नए टैक्स थोप रही है।

महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जवाबी टैक्स लगाने की चेतावनी बेहद गंभीर है। यदि ऐसा होता है तो रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी और व्यापार पर करोड़ों रुपये का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स के कारण ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर महंगाई के रूप में पड़ेगा। फल, सब्जी, सीमेंट और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी तय है।

उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत एंट्री टैक्स का निर्णय वापस ले, अन्यथा भाजपा प्रदेशभर में इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। भाजपा जनता, व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों के साथ खड़ी है और उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow