बेहतर आपदा तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वंयसेवकों को किया जाएगा प्रशिक्षित-उपायुक्त

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से बेहतर आपदा तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वंयसेवकों के कार्यबल के गठन पर तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 सितंबर, 2026 तक विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अजरोली में आयोजित किया जाएगा।

Sep 19, 2026 - 16:54
 0  18
बेहतर आपदा तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वंयसेवकों को किया जाएगा प्रशिक्षित-उपायुक्त

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 19 सितंबर : 

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से बेहतर आपदा तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वंयसेवकों के कार्यबल के गठन पर तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 सितंबर, 2026 तक विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अजरोली में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड पांवटा साहिब की 09 पंचायतों जिसमें अजरोली, भुंगरनी, डोबरी सालवाला, फतेहपुर, गुरूवाला सिंघपुरा, नवादा, मेलियों, मुगलावाला करतारपुर तथा फूलपुर के 135 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन, मानव संसाधन सुरक्षा, प्रबंधन संबंधित प्रमुख भूमिकाएं, चेतावनी प्रणाली व उपयोग, वन अग्नि की रोकथाम व तैयारी, अग्नि सुरक्षा उपकरण डेमो एवं अवलोकन, आपदा राहत खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अस्पताल प्रबंधन और निवारक उपाय जिसमें दिल का दौरा, डेंगू व सांप के काटने आदि समय में उपचार व प्रबंध की जानकारी प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />