यूपीए घोटालों और पारदर्शिता के लिए जानी जाएंगी मोदी सरकार: डॉ राजीव बिंदल

 हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि एक तरफ जहां यूपीए सरकार घोटालों के लिए जानी जाती थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए पहचानी जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज विकसित भारत सम्मेलन आयोजित हुआ सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Jun 20, 2026 - 18:04
 0  46
यूपीए घोटालों और पारदर्शिता के लिए जानी जाएंगी मोदी सरकार: डॉ राजीव बिंदल

यंगवार्ता न्यूज नाहन 20 जून, 2026 : 


 हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि एक तरफ जहां यूपीए सरकार घोटालों के लिए जानी जाती थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए पहचानी जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज विकसित भारत सम्मेलन आयोजित हुआ सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में करीब 20 लाख करोड़ के कई बड़े घोटाले हुए जिसे देशभर को शर्मसार किया। मगर मौजूदा समय में चल रही सरकार पारदर्शिता के लिए जानी जाएगी जो हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आज कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लाभांवित हो रहे है।

  प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ. बिंदल ने बिजली की बढ़ती दरों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज प्रदेश के लोगों पर लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगी बिजली से परेशान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />