रोटरी क्लब नाहन के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों का भव्य पदस्थापना समारोह संपन्न
रोटरी क्लब नाहन एवं इनर व्हील क्लब नाहन का संयुक्त पदस्थापना समारोह शनिवार 4 जुलाई को एसएफडीए हॉल, नाहन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित रहे, जबकि कालाअंब के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 5 जुलाई :
रोटरी क्लब नाहन एवं इनर व्हील क्लब नाहन का संयुक्त पदस्थापना समारोह शनिवार 4 जुलाई को एसएफडीए हॉल, नाहन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित रहे, जबकि कालाअंब के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में रोटेरियन संदीप शर्मा ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। रोटेरियन नवनीत गुप्ता ने सचिव तथा रोटेरियन अमनदीप सिंह ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं के विकास के क्षेत्र में प्रभावी परियोजनाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव बिंदल ने रोटरी क्लब नाहन द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी जैसी संस्थाएं निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि श्री अजय गर्ग ने भी क्लब की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राम सिंह (रेड क्रॉस सोसायटी), प्रोफेसर अमर सिंह, योग गुरु गिरीश शर्मा, तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए निकुंज बंसल, सीए तुषार गुप्ता एवं सीए शिव कुमार शामिल रहे।
समारोह के इवेंट चेयरमैन रोटेरियन ललित शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के चार्टर सदस्य रोटेरियन सुरेंद्र सैनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण फेलोशिप एवं रात्रिभोज के साथ हुआ।
What's Your Reaction?


