कांग्रेस की हार के पीछे होगी कोई कमी, पार्टी करेगी मंथन- रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में बीजेपी की जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की हार को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन नगर निगमों में पार्टी की हार के पीछे कहीं न कहीं कुछ कमी रही होगी, जिसकी वजह से जीत हासिल नहीं हो पाई

Jun 1, 2026 - 19:44
 0  3
कांग्रेस की हार के पीछे होगी कोई कमी, पार्टी करेगी मंथन- रोहित ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज शिमला 1 जून, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में बीजेपी की जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की हार को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन नगर निगमों में पार्टी की हार के पीछे कहीं न कहीं कुछ कमी रही होगी, जिसकी वजह से जीत हासिल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी स्तर पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। रोहित ठाकुर ने पंचायत और जिला परिषद चुनाव परिणामों पर संतोष जताते हुए जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जनता का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जुब्बल और कोटखाई में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।


रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल और कोटखाई बीडीसी के साथ-साथ जिला परिषद सीटों पर भी जीत मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। पंचायत चुनावों में 75 से 80 प्रतिशत प्रधान और उपप्रधान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीतकर आए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकट परिस्थितियों में काम कर रही है। बावजूद इसके सरकार जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल के कामकाज की भी सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow