प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 55 प्रोफेसरों की होगी तैनाती 

हिमाचल प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 55 प्रोफेसरों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के 23 विभिन्न विभागों के लिए सेवानिवृत्त प्रोफेसरों से आवेदन आमंत्रित

Apr 6, 2026 - 13:59
Apr 6, 2026 - 14:06
 0  3
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-04-2026

हिमाचल प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 55 प्रोफेसरों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के 23 विभिन्न विभागों के लिए सेवानिवृत्त प्रोफेसरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 15 प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। 

जबकि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक 16 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नाहन और चंबा मेडिकल कॉलेजों में 12-12 प्रोफेसरों की तैनाती की जानी है। इन नियुक्तियों से लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इन पदों के लिए केवल सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को ही पात्र माना जाएगा। इससे अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं फिर से संस्थानों को मिल सकेंगी। खासतौर पर विशेषज्ञ विषयों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया है। 

मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी के चलते पढ़ाई और मरीजों के उपचार दोनों प्रभावित हो रहे थे, जिसे अब दूर करने की दिशा में यह पहल की गई है। चयनित प्रोफेसरों को प्रति माह 2.50 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 

नियुक्ति के लिए उन्हें एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी। यह व्यवस्था अनुबंध के आधार पर होगी और निर्धारित अवधि के लिए ही सेवाएं ली जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने योग्य उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर इन पदों को भरा जा सके। 

सरकार की यह पहल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर की तैनाती की जा रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आईजीएमसी और टांडा को छोड़कर अन्य मेडिकल कॉलेजों में यह तैनाती की जानी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow