शिक्षा मंत्री ने 2.27 करोड़ से निर्मित जुब्बल स्कूल के खेल छात्रावास भवन का किया उद्घाटन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के खेल छात्रावास के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया

Jan 5, 2025 - 19:05
 0  42
शिक्षा मंत्री ने 2.27 करोड़ से निर्मित जुब्बल स्कूल के खेल छात्रावास भवन का किया उद्घाटन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

वॉलीबॉल के अतिरिक्त कबड्डी और बेडमिंटन खेल की दी गई है स्वीकृति, खिलाड़ी छात्राओं को होगा लाभ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-01-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के खेल छात्रावास के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। 2 करोड़ 27 लाख की लागत से निर्मित इस भवन के बनने से खिलाड़ी छात्राओं को और अधिक बेहतर खेल सुविधाएं मिले सकेंगी।

उन्होंने बताया कि इस छात्रावास में वॉलीबॉल के अतिरिक्त अब कबड्डी और बेडमिंटन खेल की स्वीकृति भी दी गई है, जिससे कि छात्राओं को और अधिक अवसर मिलेंगे और और स्थानीय खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं घरद्वार पर ही मिल सकेंगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि इस खेल छात्रावास के भवन की आधारशिला 20 जुलाई 2016 को रखी गई थी। 

जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव थे और आज उनके शिक्षा मंत्री रहते हुए इस भवन का लोकार्पण किया गया है। यह इस बात का पर्याय है कि पिछली भाजपा सरकार ने इस भवन पर कोई निवेश नहीं किया और विकासकार्य को पूरे तरीके से नज़रअंदाज़ किया है। इसके अतिरिक्त, 2021 में जितने भी शिलान्यास और उद्घाटन भाजपा सरकार ने किये। 

वह सभी चुनाव के मद्देनज़र महज़ वोट पाने की इच्छा से किये किन्तु इन सभी बातों का कोई लाभ उनको नहीं मिला और जनता ने झूठे वादों को दरकिनार कर विकास का हाथ थामा तथा जुब्बल नावर कोटखाई में फिर से कांग्रेस का परचम बुलंद हुआ। 

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिन हुए मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री ने बताया कि वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी है कि उन्होंने पिछले कल कोटखाई में 40 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के उद्धघाटन किये जिसमे मुख्यतः विकास भवन कोटखाई और एचपीएमसी सीए स्टोर गुम्मा इत्यादि विकासकार्य शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, इंजनियरिंग कॉलेज गुम्मा में अतिरिक्त नये कोर्स शुरू करने तथा साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य भवन कोटखाई को स्त्रोन्नत करके सिविल अस्पताल का दर्ज़ा देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त भी मुख्यमंत्री द्वारा अन्य सौगाते इस विधानसभा क्षेत्र को मिली है और उन्हें उम्मीद है कि इन सभी कार्यों से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और जन सामान्य इससे लाभान्वित होंगे। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नित नये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज युवाओं को ज़रूरत है कि वह नशे के चंगुल में ना फसें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए तथा खेल और अन्य गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करें जिससे कि प्रदेश और राष्ट्र सुदृढ़ और सशक्त बने। 

इस अवसर पर निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल दीपक कालटा, उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, उपनिदेशक शिक्षा लेख राज भारद्वाज तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow