शिमला के रिज पर मिनी मैराथन , स्वच्छ पर्यावरण के साथ दिया चिट्टा-मुक्त हिमाचल का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन रन फॉर क्लीन एनवायरनमेंट एंड चिट्टा-फ्री लाइफ का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा पर्यावरण , विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 05-06-2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन रन फॉर क्लीन एनवायरनमेंट एंड चिट्टा-फ्री लाइफ का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा पर्यावरण , विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया है। इस दौरान राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने कहा कि मिनी मैराथन का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशामुक्त समाज के साथ स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी स्वच्छ , हरित और चिट्टा-मुक्त हिमाचल प्रदेश का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग के साथ पर्यावरण विभाग को बधाई दी।
What's Your Reaction?



