गुलाबों से सजेगा शिमला महापौर ने शुरू किया अभियान शहर में रोपी जाएंगी गुलाब की 500 कलमें

नगर निगम शिमला प्रदेश की राजधानी शिमला को सुंदर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शिमला शहर को गुलाबों से सजाने की तैयारी है। शिमला नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहर के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर गुलाब लगाने की पहल की है।  इस मुहिम के तहत अगले 4 से 5 दिनों में शहर के भीतर करीब 500 कलमों के ज़रिए गुलाब रोपे जाएंगे।  साथ ही महापौर ने शिमला में पौधारोपण अभियान चलाने की भी बात कही है और आम लोगों से भी पौधे रोपने की अपील की है। 

Aug 3, 2026 - 20:32
 0  18
गुलाबों से सजेगा शिमला महापौर ने शुरू किया अभियान शहर में रोपी जाएंगी गुलाब की 500 कलमें

यंगवार्ता न्यूज -शिमला 3 अगस्त : 


नगर निगम शिमला प्रदेश की राजधानी शिमला को सुंदर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में शिमला शहर को गुलाबों से सजाने की तैयारी है। शिमला नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहर के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर गुलाब लगाने की पहल की है।  इस मुहिम के तहत अगले 4 से 5 दिनों में शहर के भीतर करीब 500 कलमों के ज़रिए गुलाब रोपे जाएंगे।  साथ ही महापौर ने शिमला में पौधारोपण अभियान चलाने की भी बात कही है और आम लोगों से भी पौधे रोपने की अपील की है। 

 शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर को हरा भरा और सुंदर बनाने की दृष्टि से शहर के अलग-अलग स्थान में गुलाब लगाने का अभियान चलाया जाएगा।  महापौर ने बताया कि वे अपने गांव से गुलाब की करीब 500 कलमों को लेकर आए हैं, जिन्हें अब शिमला के अलग-अलग हिस्सों में रोपा जाएगा। 

 महापौर ने बताया कि विशेषज्ञ कहते हैं कि बंदर भी गुलाब को नहीं खाते हैं तो ऐसे में गुलाब के फूल शिमला के लिए ज़्यादा माकूल होंगे।  महापौर ने बताया कि तीन से चार दिन तक चलने वाले गुलाब रोपने के कार्यक्रम के बाद शहर में पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शिमला के अलग-अलग वार्ड में पौधरोपाई के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  मेयर ने बताया कि चमियाणा में एक हेक्टेयर जमीन पर नगर निगम पौधारोपण कर रहा है। बीते वर्ष इसमें करीब 3000 पौधे लगाए गए थे इस बार फिर पहाड़ी के एक बड़े हिस्से को हरा भरा करने का प्रयास किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />