चंबा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
यंगवार्ता न्यूज चंबा 27 जून, 2026 :
जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला चंबा-तीसा मुख्य मार्ग का है। मृतक की पहचान गैस लाल, पुत्र जय दयाल, निवासी देहग्रां, तहसील चुराह (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लोगों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर भंजराडू हेलीपैड जीरो पॉइंट के पास गैस लाल का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही तीसा थाना पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
What's Your Reaction?