हिमस्खलन प्रभावित पांगी घाटी के कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री : उपायुक्त 

जनजातीय उपमंडल पांगी के तहत भारी बर्फबारी के चलते आपदा  प्रभावित कुमार गांव के लोगों को आज  ज़िला मुख्यालय चंबा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री भेजी गई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवासीय आयुक्त पांगी द्वारा प्रेषित  मांग सूची के अनुसार आपदा प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं  को एयरलिफ्ट किया गया

Mar 6, 2025 - 19:33
Mar 6, 2025 - 19:56
 0  51
हिमस्खलन प्रभावित पांगी घाटी के कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री : उपायुक्त 
हिमस्खलन प्रभावित पांगी घाटी के कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री : उपायुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  06-03-2025

जनजातीय उपमंडल पांगी के तहत भारी बर्फबारी के चलते आपदा  प्रभावित कुमार गांव के लोगों को आज  ज़िला मुख्यालय चंबा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री भेजी गई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवासीय आयुक्त पांगी द्वारा प्रेषित  मांग सूची के अनुसार आपदा प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं  को एयरलिफ्ट किया गया। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने  चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। प्रभावितों को कम्बल , तिरपाल , बर्तन , सोलर लाइट , जूते , गर्म कपड़े , आटा , चावल , दालें , तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुल्तानपुर हेलीपैड पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि लोगों की आवश्यकता के अनुसार और भी  राहत सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर कल 6 मार्च (वीरवार) को जम्मू से सभी आवश्यक राहत सामग्री के साथ जनजातीय उपमंडल पांगी के कुमार गांव में राहत सामग्री को एयर ड्रॉप करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow