दहेज में मिली क्रेटा को लेकर विवाद, पति ने कथित तौर पर लगाई आग

चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में मंगलवार देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पति पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगाने का आरोप है।

Sep 16, 2026 - 14:32
 0  44
दहेज में मिली क्रेटा को लेकर विवाद, पति ने कथित तौर पर लगाई आग
यंगवार्ता न्यूज - चम्बा 16 सितंबर : 
चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में मंगलवार देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पति पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगाने का आरोप है।
 
 
घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग से अचानक आग की लपटें उठती देख होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
 
जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी नवविवाहित दंपति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ खज्जियार के एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि दहेज में मिली क्रेटा कार को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई।
 
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपना आपा खो दिया और पार्किंग में खड़ी कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और आग लगाने के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />