23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर की अध्यक्षता करेंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल : सहायक आयुक्त

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत मैहला के खेल मैदान (जिला मुख्यालय चंबा के समीप) में एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं

Apr 17, 2025 - 18:48
Apr 17, 2025 - 19:25
 0  49
23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर की अध्यक्षता करेंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल : सहायक आयुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  17-04-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत मैहला के खेल मैदान (जिला मुख्यालय चंबा के समीप) में एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं। 

 

पीपी सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रबंधन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस दौरान किसानों और बागवानों को विभिन्न तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से उपयोगी जानकारी साझा की जाएगी। 

 

शिविर में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी साथ में विद्यार्थियों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि एवं उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। सहायक आयुक्त ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग  सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को भी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवानी मेहलाउप निदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह एवं प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह एवं डॉ. जया चौधरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. ओपी अहीर, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow