सुधीर शर्मा पर टिप्पणी कर पूरे फंसे SP !MLA सुधीर शर्मा ने आपराधिक मानहानि का भेजा नोटिस

विमल नेगी मामले के बाद प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अधिकारियों और भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाले SP शिमला संजीव गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने SP शिमला को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा

May 28, 2025 - 16:29
 0  54
सुधीर शर्मा पर टिप्पणी कर पूरे फंसे SP !MLA सुधीर शर्मा ने आपराधिक मानहानि का भेजा नोटिस
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रताव लाने को लेकर भी लिखा पत्र  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-05-2025

विमल नेगी मामले के बाद प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अधिकारियों और भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाले SP शिमला संजीव गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने SP शिमला को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है. साथ ही विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रताव लाने को लेकर भी पत्र लिखा है। 

सुधीर शर्मा ने बताया कि SP शिमला की ओर से उनके ख़िलाफ़ न्यायालय की लाइव कार्यवाही चलाने को लेकर की गई याचिका भी उच्च न्यायालय ने ख़ारिज कर दी है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने SP शिमला को क्रिमिनल डेफिनेशन का नोटिस भेजा है. इसके अलावा उन्होंने SP के खिलाफ विधानसभा में प्रिविलेज मोशन लाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। 

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी दुर्भावना पूर्ण है. राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर उन्हें कोई समन नहीं आया है। वहीं, SP शिमला संजीव गांधी की ओर से उनके खिलाफ उच्च न्यायालय की लाइव प्रोसिडिंग के दुरुपयोग करने को लेकर की गई याचिका को भी न्यायालय ने खारिज कर दिया है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय की कार्रवाई का वह हिस्सा चलाना बेहद जरूरी था उसी के बाद बड़ी कार्रवाई हुई. इस दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनके पीछे प्रदेश में क्या हो रहा है उन्हें मालूम ही नहीं था. इस बात से मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का पता चलता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow