हिमाचल प्रदेश के गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में होगी बढ़ोतरी 

अब चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। मार्च माह में फ्लाइटों का शेड्यूल बदलने के साथ ही गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी

Jan 28, 2025 - 13:14
 0  42
हिमाचल प्रदेश के गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में होगी बढ़ोतरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-01-2025

अब चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। मार्च माह में फ्लाइटों का शेड्यूल बदलने के साथ ही गगल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

चंडीगढ़ के लिए गगल एयरपोर्ट से सप्ताह के छह दिन दो सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इन उड़ानों को विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर बढ़ी हुई फ्लाइटों के साथ शेड्यूल भी अपलोड हो गया है।

जानकारी के अनुसार 30 मार्च के बाद गगल एयरपोर्ट के लिए कई उड़ानें शुरू होने की संभावना है। इस दौरान नोएडा, जयपुर और देहरादून के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की बात कही जा रही है। 

वहीं इसी कड़ी में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए भी गगल से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए बुकिंग साइट पर 31 मार्च से गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए दो उड़ानों का शेड्यूल भी अपलोड हो गया है। इसके तहत 31 मार्च से दो उड़ानें गगल से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।

चंडीगढ़ के लिए गगल से पहली उड़ान दोपहर 12 बजे, जबकि दूसरी उड़ान 1:20 बजे होगी। जबकि चंडीगढ़ से गगल के लिए पहली उड़ान का समय 1:30 बजे और दूसरी का समय 2.50 दर्शाया गया है। मौजूदा समय में 4000 रुपये चल रहा किराया भी 2500 रुपये तक वसूल किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow