संजौली मस्जिद मामले में हिमाचल हाई कोर्ट ने आयुक्त अदालत को मामले की निपटारे के लिए 6 हफ्तों का दिया समय 

हिमाचल हाई कोर्ट में आज संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई हुई. आयुक्त अदालत की याचिका पर मामला न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में लगा था. हाई कोर्ट ने आयुक्त अदालत को 6 हफ्तों में मामले के निपटारे का समय दिया

Mar 28, 2025 - 15:46
Mar 28, 2025 - 15:48
 0  57
संजौली मस्जिद मामले में हिमाचल हाई कोर्ट ने आयुक्त अदालत को मामले की निपटारे के लिए 6 हफ्तों का दिया समय 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2025

हिमाचल हाई कोर्ट में आज संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई हुई. आयुक्त अदालत की याचिका पर मामला न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में लगा था. हाई कोर्ट ने आयुक्त अदालत को 6 हफ्तों में मामले के निपटारे का समय दिया है. नगर निगम आयुक्त अदालत ने उच्च न्यायालय से मामले के निपटारे के लिए और 8 हफ्ते का समय मांगा था। 

इससे पहले लोकल रेजिडेंट की याचिका पर उच्च न्यायालय ने आयुक्त अदालत को 8 हफ्तों में मामले का निपटारा करने के आदेश दिए थे। लोकल रेजिडेंट पक्ष के वकील जगत पॉल ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से दी गई 8 हफ्तों की अवधि 20 दिसंबर को खत्म हो गई थी। 

फ़िलहाल मामला नगर निगम आयुक्त अदालत में विचाराधीन है. उच्च न्यायालय की ओर से आयुक्त अदालत को किया गया था टाइमबॉन्ड अब तक मामले का निपटारा नहीं हुआ. इस मामले में लोकल रेजिडेंट ने हाई कोर्ट में एग्जीक्यूशन पिटिशन दायर की है,  इस पर 1 अप्रैल को सुनाई होनी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />