आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती : ज्योति राणा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Jun 18, 2025 - 16:22
 0  28
आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती : ज्योति राणा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्क्ड़ बाजार में छात्र परिषद का गठन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-06-2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं छात्र परिषद में चयनित सभी छात्राओं को बधाई दी।

छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकारों के प्रयासों को नए पंख लग रहे है। सरकारों की योजनाओं के महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार करने के अवसर मिल रहे है। लेकिन समय के अनुसार महिलाओं के आगे चुनौतियां भी बढ़ी है। 

आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसकी चपेट में केबल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी काफी तादाद में संलिप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए लड़कियों को पढ़ाई, करियर और खेलों की तरफ केंद्रित होना चाहिए। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही अपने जीवन का लक्ष्य तय कर लेना चाहिए। 

इसी के मुताबिक दिन रात पढ़ाई करके अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए। आज सोशल मीडिया का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। साइबर क्राइम के जाल में बच्चे फंस रहे है। ऐसे में जागरूक छात्र के तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझ कर करें।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ सुमन मच्छान, उप प्रधानाचार्य मधु विस्ट, संजीव शर्मा, रेखा स्तान, नूतन, अख्तर जहान, मोहिन्द्र शर्मा, बनीता, संधीरा, सपना, पवन, दशिन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

छात्र परिषद के गठन के दौरान जमा दो छात्रा तमन्ना को हेड गर्ल बनाया गया। जबकि जमा एक अदिति को वाईस हेड गर्ल बनाया गया। वहीं चार हाउस का गठन भी किया गया। 

इसमें लक्ष्मी हाउस में कैप्टन कल्पना और वाईस कैप्टन पायल, पीटी उषा हाउस में कैप्टन निधि और वाइस कैप्टन नेहा, रानी झांसी हाउस के कैप्टन नंदनी और वाइस कैप्टन काव्या और सरोजनी नायडू हाउस की कैप्टन कृतिका और वाइस कैप्टन साक्षी को चुना गया। अनुशासन कमेटी की कैप्टन पूनम और वाईस कैप्टन सुशीला, स्पोर्टस कैप्टन मन्नत और वाइस कैप्टन जागृति, कल्चर कमेटी की कैप्टन अर्चिता को चुना गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow