सेहत और संतुलन के उत्सव की तैयारियां शुरू 21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मंडी जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक भव्य और व्यापक जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सेहत और संतुलन के उत्सव के रूप में आयोजित होगा

Jun 18, 2025 - 16:24
Jun 18, 2025 - 16:25
 0  36
सेहत और संतुलन के उत्सव की तैयारियां शुरू 21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   18-06-2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मंडी जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक भव्य और व्यापक जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सेहत और संतुलन के उत्सव के रूप में आयोजित होगा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे किया जाएगा, जिसमें शहर  के आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, सेवाभावी संस्थाएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि योग समारोह को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। स्कूली विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जा रहा है ताकि वे समारोह के दिन आत्मविश्वास पूर्वक भाग ले सकें। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया जाएगा, जिसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही, योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों की वैज्ञानिक और व्यवहारिक जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी, जिससे वे योग को केवल व्यायाम न मानकर एक सकारात्मक जीवनशैली के रूप में अपनाएं।

डॉ. कालिया ने आमजन से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में सपरिवार भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात करें और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को संतुलित कर सम्पूर्ण स्वास्थ्य की ओर अग्रसर करता है। 

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक दिन योग करना नहीं, बल्कि नागरिकों को योग के लाभों के प्रति जागरूक कर उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना है, जिससे समाज एक स्वस्थ, संतुलित और आत्मिक रूप से समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow