हिमाचल प्रदेश में HRTC की बसों में गुटखे और शराब के इश्तिहार पर प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश में HRTC की बसों में गुटखे और शराब के इश्तिहार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिमला में हुई डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में HRTC की बीओडी में यह फैसला लिया गया

Nov 26, 2024 - 20:05
 0  41
हिमाचल प्रदेश में HRTC की बसों में गुटखे और शराब के इश्तिहार पर प्रतिबंध
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-11-2024

हिमाचल प्रदेश में HRTC की बसों में गुटखे और शराब के इश्तिहार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिमला में हुई डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में HRTC की बीओडी में यह फैसला लिया गया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC की बसों से शराब और गुटखे के विज्ञापन न लगाने का बीओडी ने निर्णय लिया है। 

इसके पीछे की मंशा नशे के बढ़ते प्रचलन को खत्म करना है। बीओडी ने सबकी सहमति से यह निर्णय लिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC जन कल्याण की सेवा में लगी है और कई रियायती सुविधाएं लोगों को प्रदान कर रही है इसी दिशा में किसानों को यह छूट दी गई है।

वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC के 3 हजार केस अदालतों में चल रहे जिसके लिए वकीलों को HRTC फीस देता है लेकिन कई केस HRTC हार चुका है। ऐसे में बीओडी ने फैसला लिया है कि वकीलों का केस की जीत या हार का स्टेटस बीओडी में रखा जाएगा ताकि उस हिसाब से आगामी निर्णय हो सके। 

इसके अलावा HRTC पुरानी हो चुकी 1 हजार के आसपास बसों को बदलने जा रहा है जिसमें 327 इलेक्ट्रिक बसें, कुछ डीजल बसे और कुछ मिनी बस टेम्पो ट्रैवलर लेने जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow