प्रदेश के स्थानीय पर्यटन सर्किटों पर हॉप ऑन, हॉप ऑफ लक्जरी बस सेवाएं शुरू करने के सीएम ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया है, जो वर्तमान राज्य सरकार की ओर से किए गए ईमानदार प्रयासों का परिणाम

Apr 30, 2025 - 16:16
Apr 30, 2025 - 16:42
 0  7
प्रदेश के स्थानीय पर्यटन सर्किटों पर हॉप ऑन, हॉप ऑफ लक्जरी बस सेवाएं शुरू करने के सीएम ने दिए निर्देश

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-04-2025

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया है, जो वर्तमान राज्य सरकार की ओर से किए गए ईमानदार प्रयासों का परिणाम है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को  एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के 78 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार को वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 107 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। 

यह उपलब्धि प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों और रेस्तरां के प्रभावी प्रबंधन, नियमित रखरखाव और संपत्तियों के इष्टतम उपयोग के कारण हासिल हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से अर्जित लाभ के कारण निगम पिछले ढाई वर्षों के दौरान पेंशनरों को 41 करोड़ रुपये का लाभ देने में सक्षम हुआ है, जबकि पिछली भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्षों के दौरान केवल 26 करोड़ रुपये ही वितरित किए थे। 

उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों में सेवा में और सुधार लाने तथा निजी कंपनियों को संचालन एवं रखरखाव के आधार पर पर्यटन विकास निगम की खाली संपत्तियों को पट्टे पर देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। 

उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के बीच राशन, किराने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित पर्यटन विकास निगम के होटलों को सामग्री की आपूर्ति के लिए खरीद समझौते की भी सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow