जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की बेटियां बनी ओवरऑल चैंपियन
हाल ही में सुन्नी में संपन हुई अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन के बल पर जुन्गा स्कूल ने ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त इस विद्यालय की 13 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिनमें भूमिका, मधु, साक्षी , प्रियंका, मानवी,गंुंजन, महक, मानसी, जस्मिन, समृद्धि, कृतिका, हर्षिता और मीनाक्षी का चयन हुआ है जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 24 सितंबर, 2026 :

विद्यालय पहूंचने पर प्रधानाचार्य महेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बच्चों ने छात्रा खिलाड़ियों का फूलमालाओं सहित स्वागत किया । प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं हॉकी के मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सराहन की टीम को 6-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा हैंडबॉल और बास्केटबॉल में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन के चलते विद्यालय ने प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की।
प्रधानाचार्य महेश शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने विजेता छात्राओं और शारीरिक शिक्षा शिक्षिका रमा ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
-0-
What's Your Reaction?