एनएसएस दिवस पर चियोग स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने सेवा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Sep 24, 2026 - 14:20
 0  24
एनएसएस दिवस पर चियोग स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 24 सितंबर : 

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने सेवा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में  कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रधानाचार्य ने एनएसएस स्वयंसेवियों की सहभागिता और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनएसएस प्रभारी विजय लक्ष्मी ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों से सेवा, अनुशासन और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।


एनएसएस दिवस के अवसर पर स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ विद्यालय और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />