आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल में तिब्बत बॉर्डर से लेकर जम्मू-कश्मीर सीमा तक बढ़ाई सुरक्षा 

आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश के साथ लगते तिब्बत बॉर्डर से लेकर जम्मू-कश्मीर-पंजाब से सटी प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

May 8, 2025 - 13:17
May 8, 2025 - 15:15
 0  28
आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल में तिब्बत बॉर्डर से लेकर जम्मू-कश्मीर सीमा तक बढ़ाई सुरक्षा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    08-05-2025

आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश के साथ लगते तिब्बत बॉर्डर से लेकर जम्मू-कश्मीर-पंजाब से सटी प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के प्रमुख बिजली प्रोजेक्टों, बांधों, पर्यटन स्थलों, भीड़ वाले इलाकों खासतौर पर प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। 

किसी भी स्थिति से निपटने के मद्देनजर शिमला में मॉक ड्रिल भी की गई। बुधवार को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना बंजार दौरा रद्द कर सचिवालय में अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

सीएम ने सभी जिला उपायुक्तों को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में उपायुक्तों को स्कूलों में अवकाश के लिए परिस्थिति के अनुसार फैसला लेने के लिए कहा है। खाद्यान्न आपूर्ति, संचार, परिवहन, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की। 

पुलिस अधीक्षकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश का कुछ क्षेत्र भी बॉर्डर एरिया में आता है। कोई अनहोनी न हो, उसके लिए जागरूक रहना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow