हैरानी :  शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ किया साफ

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया

Jan 8, 2026 - 12:29
 0  44
हैरानी :  शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ किया साफ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    08-01-2026

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार  जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। 

इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। 

परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।  डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow