दर्दनाक : चंबा-तीसा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गुणु नाला में गिरी पिकअप,हादसे में तीन लोगों की मौत  

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा-तीसा मार्ग पर बीती रात एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर  गुणु नाला में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति ने माैके पर ही दम तोड़ दिया

Jan 8, 2026 - 12:35
 0  6
दर्दनाक : चंबा-तीसा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गुणु नाला में गिरी पिकअप,हादसे में तीन लोगों की मौत  

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     08-01-2026

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा-तीसा मार्ग पर बीती रात एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर  गुणु नाला में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। 

जबकि दो अन्य ने मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दाैरान दम तोड़ा। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लोथल पुल के पास बीती रात ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। गनीमत ये रही कि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। 

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय सकलानी ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को साैंपे जाएंगे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात 10:00 बजे के करीब हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow