अरुण जष्टा की नाटियों पर झूमा पूरा सोलन, राजेश त्यागी ने भी जमाया रंग
22वें हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी लोकगीतों और नाटियों के नाम रही। पहाड़ी फोक स्टार अरुण जष्टा ने अपने बैंड के साथ ठोडो मैदान में ऐसा समां बांधा कि पूरा सोलन नाटियों की धुन पर झूम उठा। अरुण जष्टा ने अपनी लोकप्रिय नाटियों और पहाड़ी गीतों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। अरुण जस्टा का युवाओं में क्रेज कुछ इस कदर था कि मेला मैदान युवाओं द्वारा अरुण के साथ गाई जा रही नाटियों से गुंजायमान हो गया।।
सोलन। 22वें हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी लोकगीतों और नाटियों के नाम रही। पहाड़ी फोक स्टार अरुण जष्टा ने अपने बैंड के साथ ठोडो मैदान में ऐसा समां बांधा कि पूरा सोलन नाटियों की धुन पर झूम उठा। अरुण जष्टा ने अपनी लोकप्रिय नाटियों और पहाड़ी गीतों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। अरुण जस्टा का युवाओं में क्रेज कुछ इस कदर था कि मेला मैदान युवाओं द्वारा अरुण के साथ गाई जा रही नाटियों से गुंजायमान हो गया।।
छठी सांस्कृतिक संध्या में ‘जौनसरिये’ फेम राजेश त्यागी ने भी अपनी प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। वहीं हिमाचली गायकी की चर्चित जोड़ी अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी ने लगातार हिट गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पति-पत्नी की इस जोड़ी की गायकी ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में शशि चौहान, सुनील कश्यप, राहुल सारंग, सूमन जोशी, केके भारद्वाज और दीपक शर्मा की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। छठी संध्या का विशेष आकर्षण उभरते युवा गायक विवेक मौर्य रहे। उन्होंने बेहद आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया और उन्हें भविष्य की संभावनाओं से भरे कलाकार के रूप में पहचान दिलाई।
छठी सांस्कृतिक संध्या में अर्की के विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्यमंत्री के इंफ्रास्ट्रक्चर सलाहकार अनिल कपिल, निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग हिमाचल प्रदेश के सदस्य विजयपाल सिंह तथा जोगिंद्रा बैंक के डायरेक्टर रोशन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आयोजक संस्था डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल सहित युवा मंडल के सदस्यों मनोज ठाकुर, अंकुश सूद, रजत, विजय और विशाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
छठी सांस्कृतिक संध्या ने एक बार फिर हिमाचल उत्सव के उस उद्देश्य को जीवंत किया, जिसमें हिमाचली लोक संस्कृति के साथ-साथ प्रदेश के स्थापित और उभरते कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाता है।
What's Your Reaction?


