निम्सेट में इशांत पहाड़िया में आल इंडिया में हासिल किया 314 वां रेंक, देश के नामी एनआईटी से करेगा एमसीए
ज़िला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के नाया गांव के इशांत पहाड़िया में राष्ट्रीय स्तर की निम्सेट परीक्षा में ऑल इंडिया में 314 वां रेंक हासिल किया है। इशांत ने पहली से 12 तक कि शिक्षा शिशु विद्या निकेतन स्कूल (एसवीएन) नाहन से विज्ञान संकाय में की है।
ज़िला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के नाया गांव के इशांत पहाड़िया में राष्ट्रीय स्तर की निम्सेट परीक्षा में ऑल इंडिया में 314 वां रेंक हासिल किया है। इशांत ने पहली से 12 तक कि शिक्षा शिशु विद्या निकेतन स्कूल (एसवीएन) नाहन से विज्ञान संकाय में की है। जबकि बीसीए पीजी कालेज नाहन से की है। इशांत पहाड़िया ने बताया कि उन्होंने किसी की इंस्टिट्यूट से किसी भी प्रकार की कोचिंग नही ली । बिना कोचिंग के ही ऑनलाइन पढ़ाई करके उन्होंने पहले सीयूईटी की परीक्षा पास की उसके बात एनआईटी की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 314वें रेंक से उतीर्ण की।
ईशांत, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार रमेश पहाड़िया तथा सुनीता पहाड़िया, जो वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में कार्यरत हैं, के सुपुत्र हैं। उनका मूल निवास ग्राम नाया, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा की कक्षा 12वीं शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन से उत्तीर्ण की थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कुन्दन ठाकुर ने ईशांत एवं उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ईशांत की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईशांत भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी ईशांत की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रमाण हैं।
What's Your Reaction?




