सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह में करवाएं ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी

जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन (ई-केवाईसी) जिला कल्याण अधिकारी तथा तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के सहयोग से जुलाई 2025 में आरम्भ किया गया तथा विभाग द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई थी। इस तिथि के दौरान 7,84,976 लाभार्थियों का आधार आधारित (ई-केवाईसी) पूर्ण की जा चुकी है

Aug 4, 2026 - 17:37
 0  29
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी एक माह में करवाएं ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 04 अगस्त, 2026 : 


जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन (ई-केवाईसी) जिला कल्याण अधिकारी तथा तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के सहयोग से जुलाई 2025 में आरम्भ किया गया तथा विभाग द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई थी। इस तिथि के दौरान 7,84,976 लाभार्थियों का आधार आधारित (ई-केवाईसी) पूर्ण की जा चुकी है।


उन्होंने बताया कि ऐसे सामाजिक सुरक्षा पंेंशनर जिन्होंने अभी तक अपना (ई-केवाईसी) सत्यापन नहीं किया है वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जा कर एक माह के भीतर अपनी (ई-केवाईसी) सत्यापन सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि इस अंतिम अवसर के उपरांत पेंशन लाभार्थी द्वारा अपनी (ई-केवाईसी) सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पेंशनर उपलब्ध नहीं है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है।


इसके अतिरिक्त, यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो संबंधित जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते है। ई-केवाईसी सत्यापन हेतु आवश्यक जानकारी के लिए प्रार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी से अविलम्ब संपर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />