उपमुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल के दिलवां में शिव रूद्रा पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को अंब उपमंडल के दिलवां में इंडियन ऑयल के सौजन्य से नवस्थापित शिव रूद्रा पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल पंप के प्रबंधक प्रवीन शर्मा एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया

Feb 5, 2026 - 16:04
 0  6
उपमुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल के दिलवां में शिव रूद्रा पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

बोले...सेवा, सहयोग और समन्वय से ही क्षेत्रीय विकास को मिलती है गति

श्री चिंतपूर्णी मंदिर विकास के लिए प्रथम चरण में 130 करोड़ उपलब्ध

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    05-02-2026

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को अंब उपमंडल के दिलवां में इंडियन ऑयल के सौजन्य से नवस्थापित शिव रूद्रा पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल पंप के प्रबंधक प्रवीन शर्मा एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवीन शर्मा मूलतः समाजसेवी एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों को एक आवश्यक सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने सहकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और विकास को गति देते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी से पूरे प्रदेश की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और इस प्रमुख आस्था केंद्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए मंदिर के भव्य भवन निर्माण, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पहले चरण में लगभग 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें 75 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि शेष राशि स्वदेश दर्शन योजना के माध्यम से प्राप्त हुई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में महाकाल, वैष्णो देवी और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों का भव्य विकास संभव है, तो माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के विकास में देरी का कोई औचित्य नहीं है। 

उन्होंने स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू से आग्रह किया कि माता रानी के आशीर्वाद से स्वीकृत राशि का समयबद्ध एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी हितधारकों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाए।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर लगभग सवा सौ करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। स्थानीय विधायक की मांग पर क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के मरम्मत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की गई।

उन्होंने कहा कि ऊना जिले में ‘हर घर, हर खेत पानी’ के लक्ष्य को मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि श्री चिंतपूर्णी मंदिर एवं आसपास की 16 पंचायतों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना पूर्ण हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में जल संकट समाप्त होगा।

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू ने प्रवीन शर्मा के उद्यमी, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने ऊना के सुप्रसिद्ध सदाशिव मंदिर समिति के अध्यक्ष तथा उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा डेरा रूद्रानंद के निकट सहयोगी के रूप में उनके योगदान को भी उल्लेखनीय बताया।

विधायक ने उपमुख्यमंत्री से 13 करोड़ रुपये से पूर्ण हुई श्री चिंतपूर्णी पेयजल योजना के शीघ्र लोकार्पण का आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र में क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की अनेक विकास योजनाओं पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकार का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य आगामी छह महीनों में पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।

पेट्रोल पंप के प्रबंधक प्रवीन शर्मा ने उपमुख्यमंत्री एवं सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रयास सेवा और जनहित की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि माता रानी एवं भोले बाबा के आशीर्वाद से यह सुविधा क्षेत्रवासियों को समर्पित की गई है। इस अवसर पर उनकी माता कमला देवी, धर्मपत्नी सोनू शर्मा, भाई अशोक शर्मा, अश्विनी शर्मा, विवेक शर्मा सहित अन्य परिजनों ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हिमाचल के महाधिवक्ता अनूप रत्न, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा एवं राजेश पराशर, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी सतीश शर्मा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow