लाला लाजपत राय के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : उमा कौशल

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि के अवसर पर आज स्कैंडल पॉइंट शिमला के समीप उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश की आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।

Nov 17, 2026 - 14:27
 0  3

इस अवसर पर उमा कौशल ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वाधीनता की भावना को प्रबल किया। देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने तथा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख मिलती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान को स्मरण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला सचिन कँवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />