एंट्री टैक्स को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, एंट्री टैक्स का किया युक्तिकरण,सीएम ने किया एलान
हिमाचल प्रदेश में स्टेट एंट्री टैक्स को लेकर भारी विरोध के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एंट्री टैक्स का युक्तिकरण किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 31-03-2026
हिमाचल प्रदेश में स्टेट एंट्री टैक्स को लेकर भारी विरोध के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एंट्री टैक्स का युक्तिकरण किया है। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स पहले 70 था और 6 से 12 सीटर गाड़ी का 110 रुपये था।
अब दोनों ही तरह की गाड़ियों का एंट्री टैक्स 130 वसूला जाएगा। मासिक रियायती पास की दरें पांच सीटर गाड़ी के लिए 70 और 6 से 12 सीटर गाड़ी के लिए 110 रुपये रहेगी। पास जारी करने की पीस को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा और इसकी अधिसूचना जारी होगी।
टोल बैरियर की पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले हिमाचल और पड़ोसी राज्यों के सभी लोगों के लिए मासिक रियायती पास बनेंगे। पंजाब व हरियाणा में संबंधित एसडीएम, जबकि हिमाचल में तहसीलदार को पास जारी करने की शक्तियां दी जाएंगी। सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार ने पांच सीटर गाड़ियों के लिए टोल टैक्स की दरें 70 से बढ़ाकर 170 रुपये की थीं।
शिमला में विधानसभा के व्यवस्था के प्रश्न के दौरान सदस्य सतपाल सत्ती ने कहा कि जिन अधिकारियों पर पहले आरोप लगते थे, उन्हें अब अच्छे पदों पर तैनात किया जा रहा है। उन्होंने एंट्री टोल टैक्स की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि ठेकेदार इसमें अपनी जेब भर रहे हैं। इसके अलावा, हर वर्ष अपने रिश्तेदारों का नाम बदलकर नई कंपनियां बना दी जाती हैं, जिससे पारदर्शिता और सही संचालन प्रभावित हो रहा
What's Your Reaction?




