एक लाख की स्कूटी के लिए खरीदा 14 लाख का वीआईपी नंबर , प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना युवक का शौक

आज के आधुनिक युग में लोगों के शौक एक से बढ़कर एक है। किसी को महंगी गाड़ियों का शौक है तो किसी को महंगे कपड़ों का। यही नहीं कोई अपना आशियाना बनाने के लिए किसी भी हद तक कर गुजरता है , तो कोई अपना कारोबार बुलंदी पर पहुंचाने के लिए कुछ भी कर गुजरता है , लेकिन एक युवक का शौक ऐसा की एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख का वीआईपी नंबर खरीद लिया। जी हां

Jun 20, 2025 - 20:01
 0  168
एक लाख की स्कूटी के लिए खरीदा 14 लाख का वीआईपी नंबर , प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना युवक का शौक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  20-06-2025
आज के आधुनिक युग में लोगों के शौक एक से बढ़कर एक है। किसी को महंगी गाड़ियों का शौक है तो किसी को महंगे कपड़ों का। यही नहीं कोई अपना आशियाना बनाने के लिए किसी भी हद तक कर गुजरता है , तो कोई अपना कारोबार बुलंदी पर पहुंचाने के लिए कुछ भी कर गुजरता है , लेकिन एक युवक का शौक ऐसा की एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख का वीआईपी नंबर खरीद लिया। जी हां ! आपने सही सुना आजकल युवाओं के भीतर वीआईपी कल्चर इस कदर बढ़ रहा है कि वह उसे सोने के भाव खरीद लेते हैं। 
ऐसा ही एक वीआईपी नंबर हमीरपुर के एक व्यक्ति ने एक लाख की स्कूटी के लिए खरीदा। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिला के संजीव कुमार ने गत दोनों एक लाख में स्कूटी खरीदी , लेकिन उस स्कूटी के लिए वह वीआईपी नंबर खरीदना चाहता था , जिसके चलते उसने एसडीएम कार्यालय बड़सर में वीआईपी नंबर के लिए अप्लाई किया। संजीव कुमार ने इस वीआईपी नंबर के लिए सर्वाधिक 14 लख रुपए की बोली लगाई। बताते हैं की संजीव कुमार ने एक लाख रुपए की स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर एचपी 21 सी - 0001 चौदह लाख रुपए में खरीद कर सबको चौंका दिया। 
परिवहन विभाग की ओर से इस नंबर की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया आरंभ की गई। इस वीआईपी नंबर की नीलामी के लिए दो प्रतिभागियों ने बोली लगाई , जिसमे एक सोलन के प्रतिभागी  ने 13.5 लाख रुपए की बोली लगाई , जबकि हमीरपुर के संजीव कुमार ने उच्चतम 14 लाख रुपए की बोली लगाकर वीआईपी नंबर अपने नाम कर लिया। संजीव कुमार द्वारा ख़रीदे गए वीआईपी नंबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow