एचआरटीसी की चलती बस में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए जा रही थी। अब जच्चा और बच्चा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवा

Mar 14, 2026 - 13:09
 0  22
एचआरटीसी की चलती बस में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    14-03-2026

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए जा रही थी। अब जच्चा और बच्चा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म का शायद यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार कुंहट-हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई।

मलगांव के समीप एक गर्भवती महिला सरोज को उसका पति व सास बस में प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए लेकर निकले। सभी बस की पिछली बड़ी सीट पर बैठ गए। जमटा से आगे दोसड़का पर गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया और वह चिल्लाने लगी। 

ऐसे में बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आ गईं। महिला को असहनीय पीड़ा हो रही थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद बस में बैठी एक महिला ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी और चालक बस को नाहन की ओर लेकर जाने लगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow