गहरी खाई में गिरा एलएनटी मशीन से लदा ट्रक, 38 वर्षीय चालक की मौत

मंडी जिले के सराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एलएनटी मशीन लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

Jun 6, 2026 - 13:21
 0  7
गहरी खाई में गिरा एलएनटी मशीन से लदा ट्रक, 38 वर्षीय चालक की मौत

यंगवार्ता न्यूज मंडी 6 जून, 2026 : 

मंडी जिले के सराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एलएनटी मशीन लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात को करीब 10.45 बजे घटित हुआ। ट्रक पर एक भारी-भरकम एलएनटी मशीन लदी हुई थी। बगस्याड़ शिकावरी सडक की चौड़ाई भी कम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गाड़ी से उतरकर चालक को रास्ता दिखाने के लिए सड़क किनारे पैदल चल रहा था। जैसे ही ट्रक कांढी गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक के ठीक पीछे एक कार चल रही थी, जिसमें स्थानीय निवासी तारा चंद सवार थे। उन्होंने तुरंत कांढी गांव में फोन कर सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला।

वहीं, गंभीर हालत में घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बगस्याड़ अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष कुमार (38 वर्ष), पुत्र हेम सिंह, निवासी गांव गैहरा (सरकाघाट, मंडी) के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow