ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर में संपन्न 

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाजका साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर मैं हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सैनी समुदाय से लोगों शिरकत

Apr 5, 2026 - 18:32
 0  8
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर में संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    05-04-2026

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाजका साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर मैं हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री अनिल सैनी जी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सैनी समुदाय से लोगों शिरकत की।

शिवपुर,नवादा, अकालगढ़, फूलपुर और काहनूवाला से आए हुए वरिष्ठ नागरिकों का विशेष समान ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के द्वारा किया गया।  तत्पश्चात सैनी समाज से आए हुए बहुत से लोगों ने अपनी अपनी बात रखी तथा समाज की उत्थान के लिए सकारात्मक सुझाव दिए। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सैनी गैरीऔर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी  बताया कि इस समाज इस समाज को इकट्ठा होने की क्या जरूरत है तथा संगठित होकर समाज क्या-क्या कर सकता है? उन्होंने यह भी बताया कि की सर्वप्रथम हमारी सरकार से मांग है कि सनी कल्याण बोर्ड का शीघ्रातिशीघ्र गठन हो। 

उन्होंने बताया गया कि हम किस तरह महिला उत्थान, युवा रोजगार, नशा मुक्ति, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , गरीब कन्या विवाह सहायता, महिला सशक्तिकरण आदि पर हम सब इस समाज में मिलकर काम करेंगे।  उन्होंने यह भी घोषणा की कि हम शीघ्र ही समाज के युवा मंडल और समाज की महिला मंडल की कार्यकारिणी भी जल्द ही बनाई जाएगी। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज से मंडल कार्यकारिणी भी उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow