मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को झटका, शिलाई बीडीसी पर भाजपा का कब्जा
मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शिलाइ में ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा समर्थित विनीता चौहान अध्यक्ष तथा बालक राम चौहान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
यंगवार्ता न्यूज शिलाई 6 जुलाई, 2026':
मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शिलाइ में ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपना बहुमत साबित करते हुए दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा समर्थित विनीता चौहान अध्यक्ष तथा बालक राम चौहान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान आज भाजपा के सभी 9 सदस्य मतदान के दौरान उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। भाजपा के स्पष्ट बहुमत के चलते विनीता चौहान को बीडीसी अध्यक्ष और बालक राम चौहान को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर शिलाई के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और कार्यशैली से जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिलाई बीडीसी का परिणाम जनता और जनप्रतिनिधियों के भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास काप्रमाण है उन्होंने कहा कि बार-बार शिलाई BDC के चुनाव को टालने की कोशिश की गई और अब चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में सामने आया है।
What's Your Reaction?


