औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में  एक निजी उद्योग में अचानक आग भड़कने से मचा हड़कंप 

औद्योगिक क्षेत्र परवाणु सेक्टर-2 स्थित एक निजी उद्योग में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते काले धुएं का गुबार आसमान में फैलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल

Apr 18, 2026 - 16:59
 0  25
औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में  एक निजी उद्योग में अचानक आग भड़कने से मचा हड़कंप 

यंगवार्ता न्यूज़ -  परवाणु    18-04-2026

औद्योगिक क्षेत्र परवाणु सेक्टर-2 स्थित एक निजी उद्योग में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते काले धुएं का गुबार आसमान में फैलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही समय बाद फैक्ट्री परिसर से धुं-धुं कर उठते काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow