कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ : विनय कुमार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है। आज देश में बोलने, लिखने और सिर उठाकर जीने की जो आज़ादी

Dec 29, 2025 - 16:08
Dec 29, 2025 - 16:14
 0  16
कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ : विनय कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    29-12-2025

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी आवाज और लोकतंत्र की मजबूत रीढ़ है। आज देश में बोलने, लिखने और सिर उठाकर जीने की जो आज़ादी है, उसके पीछे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष है। 

वह नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के बद्दी पहुंचने पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता से संविधान तक और संविधान से आधुनिक भारत तक की यात्रा किसी सत्ता की देन नहीं, बल्कि कांग्रेस के खून-पसीने से लिखी गई अमर गाथा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र पर चोट हो रही है और संविधान की आत्मा को कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं।

महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी युवाओं के भविष्य को निगल रही है, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा रोज़ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग सच का सामना करने से बच रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की असली पूंजी है। 

उन्होंने जल्द ही जिला अध्यक्ष और ब्लॉक कार्यकारिणियों के गठन का आश्वासन देते हुए कहा कि 2027 से पहले कांग्रेस अपनी सभी गारंटियां पूरी करेगी। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि स्थापना दिवस को अब हर विधानसभा क्षेत्र में मनाने का निर्णय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow