चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार 

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ  रहे है। वहीं शिमला जिले की ठियोग थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट के चपरासी को गिरफ्तार

Apr 18, 2026 - 17:05
 0  39
चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-04-2026

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ  रहे है। वहीं शिमला जिले की ठियोग थाना पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कोर्ट के चपरासी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल को ठियोग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए मामले में की गई है। 

चिट्टा तस्करी मामले में बीते कल पुलिस ने एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया था। 12 अप्रैल को पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नंगलदेवी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कुलदीप वर्मा उर्फ आशू निवासी नलेहा के कब्जे से 8.340 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद चिट्टा हितेंद्र मेहता उर्फ रिंकू को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों की जांच की, जिसमें दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सएप चैट में नशे के कारोबार से जुड़ी बातचीत सामने आई। 

साथ ही ऑनलाइन माध्यम से किए गए भुगतान ने भी इस अवैध लेन-देन की पुष्टि की। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हितेंद्र मेहता उर्फ रिंकू, जोकि जेएमएफसी कोर्ट ठियोग में चपरासी के पद पर कार्यरत है, को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow