करियर अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा तंबाकू मुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने किया जनजागरण

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर करियर अकादमी में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अंतर सदनीय (इंटर हाउस) नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

May 30, 2026 - 13:13
 0  4
करियर अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा तंबाकू मुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने किया जनजागरण

नाहन 30 मई, 2026 : 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर करियर अकादमी में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अंतर सदनीय (इंटर हाउस) नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और समाज के विकास को भी प्रभावित करता है। प्रतियोगिता में आर्कटिक हाउस ने प्रथम, अटलांटिक हाउस ने द्वितीय तथा पैसिफिक हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

                                                              

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तंबाकू विरोधी संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पारस (आर्कटिक हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तृप्ति (आर्कटिक हाउस) एवं व्योम (पैसिफिक हाउस) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान पर अनस (पैसिफिक हाउस) एवं आकृति (इंडियन हाउस) संयुक्त रूप से रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेश सोलंकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि युवा तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ, तो एक सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

 करियर अकादमी स्कूल के चेयरमैन एस. एस. राठी ने अपने संदेश में कहा कि तंबाकू सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

विद्यालय की निदेशिका मधुलिका राठी ने कहा कि विद्यार्थियों में जागरूकता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के संस्कार विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाती हैं।विद्यालय के निदेशक मनोज राठी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना स्वस्थ एवं सफल जीवन की पहली शर्त है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

 कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow