कांगड़ा पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़ी 149 पेटी अवैध देशी शराब
प्रदेश के जिला कांगड़ा में देर रात करीब 11:30 बजे कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 31-03-2026
प्रदेश के जिला कांगड़ा में देर रात करीब 11:30 बजे कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा कांगड़ा बाईपास के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर के पास लगाए गए नाके के दौरान एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 149 पेटी अवैध देशी शराब (मार्का वी आर वी संतरा) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 13,41,000 मिलीलीटर बताई जा रही है।
मामले में गाड़ी चालक सृजन शर्मा, पुत्र सुनील कुमार शर्मा, निवासी गांव क्यारी, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के खिलाफ पुलिस थाना में अभियोग संख्या 53/26 के तहत धारा 39(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?




