कांगड़ा में तूफान का कहर , ट्रक पर गिरा पेड़ चालक समेत दो लोगों की मौत , कुल्लू में आफत बन कर बरसी बारिश 

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार अल सुबह आए अंधड़ ने कहर बरपाया है। सोमवार सुबह आए तूफान ने कांगड़ा जिला में भारी तबाही मचाई है। नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा गांव में एक ट्रक पर पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से ट्रक चालक संजीव कुमार और टेक चंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ को काटकर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया

May 19, 2025 - 19:07
May 19, 2025 - 19:28
 0  69
कांगड़ा में तूफान का कहर , ट्रक पर गिरा पेड़ चालक समेत दो लोगों की मौत , कुल्लू में आफत बन कर बरसी बारिश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  19-05-2025
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार अल सुबह आए अंधड़ ने कहर बरपाया है। सोमवार सुबह आए तूफान ने कांगड़ा जिला में भारी तबाही मचाई है। नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा गांव में एक ट्रक पर पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से ट्रक चालक संजीव कुमार और टेक चंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ को काटकर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। 

पेड़ गिरने से ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रक चालक और अन्य शख्स चाय पीकर ट्रक पर चढ़े तो तेज तूफान के चलते एक पेड़ सीधा ट्रक पर आ गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। टांडा के गांव खोली में भी अंधड़ से रवि कुमार की गौशाला पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गौशाला को काफी नुकसान हुआ। अंधड़ कारण आम समेत अन्य फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, जिला कुल्लू में बारिश कहर बनकर बरसी है। 

जिला कुल्लू के शुश के साथ लगते जंगल में अंधड़ चलने से एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से भेड़ पालक का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया। छह बकरियों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं। पेड़ गिरने की घटना में तीन भेड़ पालक बाल-बाल बच गए।

इसके अलावा जिला कुल्लू की सैंज व बंजार घाटी के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से सेब सहित रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तीन घंटे तक हुई भारी-बारिश से जिले कुल्लू का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, लाहौल घाटी के रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow