आधा किलो चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कंड़वाल बैरियर में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में सवार तीन युवकों को 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है

Jun 19, 2025 - 19:55
 0  33
आधा किलो चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  19-06-2025
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कंड़वाल बैरियर में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में सवार तीन युवकों को 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 
चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष डोगरा पुत्र नरेश डोगरा , अक्षित रांचल पुत्र हर्षित कुमार व दुष्यंत पुत्र अश्वनी कुमार निवासी पठानकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने कंडवाल बैरियर में गाड़ी से 538 ग्राम चरस बरामद की है तथा कार में सवार तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow