27 से 29 अगस्त तक नाको मठ में होगा राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम , राजस्व मंत्री ने अधिकारियों संग की मंत्रणा 

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के समस्त अधिकारियों के साथ हंगरंग घाटी की नाको ग्राम पंचायत के  नाको मठ में 27 से 29 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का किन्नौर जिला में आयोजन होना गर्व का विषय है तथा इसके सफल आयोजन में सभी अपनी भूमिका का पालन सुनिश्चित करें

Jun 19, 2025 - 19:53
Jun 19, 2025 - 20:20
 0  10
27 से 29 अगस्त तक नाको मठ में होगा राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम , राजस्व मंत्री ने अधिकारियों संग की मंत्रणा 
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  19-06-2025
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के समस्त अधिकारियों के साथ हंगरंग घाटी की नाको ग्राम पंचायत के  नाको मठ में 27 से 29 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का किन्नौर जिला में आयोजन होना गर्व का विषय है तथा इसके सफल आयोजन में सभी अपनी भूमिका का पालन सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बौद्ध धर्म की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इसे बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान बौद्ध धर्म के गुरुओं का सान्निध्य भी प्राप्त किया और प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। 
राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर हंगरंग घाटी के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और लोगों की जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा घाटी में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग, नियमित पेयजल सुविधा एवं जल भंडारण टैंक का निर्माण, चिकित्सकों एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, पर्यटन स्थल नाको में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एवं सफाई कर्मियों की उपलब्धता की मांग रखी गई जिस पर राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को मांगो का चरणबद्ध ढंग से निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर जनजातीय जिला किन्नौर के दुर्गम एवं संवेदनशील स्थानों में राशन, तेल व गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को जिला के दुर्गम क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रखने तथा पर्यटन स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को सुरक्षित महसूस हो सके और जिला में कानून व्यवस्था भी सुगमता के साथ कायम रह सके। 
इससे पूर्व उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और उन्हें राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह नारायण सिंह चौहान, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, बौद्ध गुरु रिनपोछे, जिला कांग्रेस सचिव नरेश चंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी धनवीर ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसके उपरांत किन्नौर जिला के मूरंग गांव में 03 करोड़ रुपए की राशि हो रहे प्राचीन किले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मूरंग किले के जीर्णोद्धार कार्य में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, सामुदायिक भवन व रसोई घर की सुविधा उपलब्ध होगी ताकि इस प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित हो सके और पर्यटकों के आगमन से स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इस अवसर पर राजस्व मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, ब्लॉक कांग्रेस पूह के अध्यक्ष प्रेम नेगी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow